फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: टमाटर और आलू की ऊंची कीमतों से घर में पकाई जाने वाली थालियां सात फीसदी तक महंगी, चिकन के दाम भी बढ़े

Fri, 06 Dec 2024 04:37 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Report: रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, घर पर बनी शाकाहारी थाली की कीमत पिछले महीने 7 फीसदी बढ़कर 32.7 रुपये पहुंच गई। 
विज्ञापन
शाकाहारी थाली। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर और आलू की ऊंची कीमतों के कारण घर पर पकाई जाने वाली थालियों के दाम में नवंबर, 2024 में सालाना आधार पर 7 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की ओर से बृहस्पतिवार को जारी ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक, घर पर बनी शाकाहारी थाली की कीमत पिछले महीने 7 फीसदी बढ़कर 32.7 रुपये पहुंच गई। वहीं, मांसाहारी थाली की कीमत बढ़कर 61.5 रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की तुलना में इसके दाम 2 फीसदी बढ़े हैं। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि टमाटर की कीमत एक साल पहले की तुलना में 35 फीसदी बढ़कर नवंबर में 53 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। वहीं, आलू 50 फीसदी महंगा होकर 37 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। इस दौरान दालों की कीमतों में भी 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, मांसाहारी थाली की कीमत तय करने में आधी हिस्सेदारी रखने वाले चिकन के दाम एक साल पहले की तुलना में तीन फीसदी बढ़े हैं। 
विज्ञापन


ईंधन की लागत 11 फीसदी घटी: ईंधन की कीमत में सालाना आधार पर 11 फीसदी की कमी देखने को मिली। इससे थालियों की कीमतों पर महंगाई का दबाव कुछ हद तक कम हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें