वैश्विक आर्थिक दबावों के बावजूद भारत के निर्यात में जनवरी में 0.61% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल के अनुसार, अप्रैल से जनवरी तक कुल निर्यात 2.22% बढ़ा है। इसे अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
भारत के निर्यात में जनवरी महीने में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि जनवरी में देश का निर्यात 0.61 प्रतिशत बढ़कर 36.56 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। यह बढ़ोतरी वैश्विक चुनौतियों के बीच सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस महीने भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप दिया था। अब इस ढांचे को कानूनी समझौते में बदलना बाकी है, जिसे दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- India-AI Summit: तन्मय माहेश्वरी ने कहा- हर तकनीक के अच्छे-बुरे पहलू होते हैं, लेकिन एआई किसी की जगह नहीं लेगा
दर्पण जैन करेंगे अमेरिका का दौरा
वाणिज्य सचिव ने यह भी बताया कि दोनों देश इस कानूनी समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हैं और इसके लिए आभासी बातचीत भी हो रही है। अगले हफ्ते भारत के मुख्य वार्ता प्रतिनिधि दर्पण जैन अमेरिका का दौरा करेंगे और इस कानूनी समझौते को अंतिम रूप देंगे।
अन्य वीडियो