रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई के बाद अब जामनगर में निशुल्क1000 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन की जाएगी।
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रिलायंस फाउंडेशन ने मरीजों को बेहतर इलाज देने की अपनी मुहिम तेज कर दी है। फाउंडेशन ने मुंबई के बाद अब जामनगर में निशुल्क1000 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मरीजों को सभी सेवाएं मुफ्त प्रदान की जाएंगी और सुविधाओं को स्थापित करने और चलाने की पूरी लागत रिलायंस द्वारा वहन की जाएगी। इसके अलावा रिलायंस फाउंडेशन एक सप्ताह के भीतर जामनगर में गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी 400 कोरोना बेड संचालित करेगा साथ ही संस्था द्वारा शहर के एक अन्य स्थान पर 600 कोरोना बेड की सुविधा चालू की जाएगी।
विज्ञापन
मुंबई में 875 कोरोना बेड्स का संचालन
रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई में भी 875 कोविड बेड्स का संचालन अपने हाथों में ले लिया है। मुंबई में वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स क्लब ऑफ इडिया में कोविड मरीजों के लिए बनाई गई 550 बिस्तरों वाली कोविड यूनिट को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल एक मई से संभाल लेगा। यहां 100 बिस्तरों वाला आईसीयू भी तैयार किया जा रहा है। 15 मई से यहां गंभीर मरीजों को दाखिला मिलने लगेगा।
इसके अलावा बिना लक्षण वाले कोविड मरीजों के लिए 100 बेड, मुंबई के बीकेसी में, ट्रायडेंट होटल में तैयार किए जा रहे हैं। देश का पहला कोविड अस्पताल भी रिलायंस फाउंडेशन के डॉक्टर्स ने मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में तैयार किया था। यहां 100 मरीजों की देखरेख फाउंडेशन कर रहा था। इसकी क्षमता में भी इजाफा किया जा रहा है। 45 आईसीयू बेड समेत अब यहां कुल 125 मरीजों का इलाज रिलायंस फाउंडेशन के जिम्मे होगा।