रिलायंस रिटेल स्टोर्स अब मिठाई भी बेचेगा। कंपनी की नजर 50 हजार करोड़ रुपये के असंगठित मिठाई बाजार पर है। इसने अपने 50 से भी अधिक स्टोर्स पर मिठाइयां बेचनी शुरू कर दी हैं। पैक्ड का बाजार 4,500 करोड़ का है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि वह मिलावटी मिठाइयों से छुटकारा दिलाएगी। इससे छोटी दुकानें क्षेत्रीय बाजारों से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्पाद पहुंचा सकेंगी। जिन मशहूर मिठाईयों को बेचा जाएगा उसमें ‘तिल बेसन लड्डू’, घसीटाराम का ‘मुंबई हलवा’, प्रभुजी का ‘दरबेश लड्डू और मेथीदाना लड्डू’, दूध मिष्टन भंडार (डीएमबी) का ‘मालपुआ’, लाल स्वीट्स का मैसूर पाक और धारवाड़ पेड़ा शामिल है। ब्यूरो
nपूरे लड्डू के बजाय खरीद सकते हैं छोटा पैक
राजस्थान के चवन्नीलाला हलवाई का मशहूर कचौरा और चॉकलेट बर्फी जल्द ही रिलायंस स्टोर पर दिखाई देगी। रिलायंस रिटेल के ग्रॉसरी के सीईओ दामोदर मल्ल ने कहा कि हम भारत में सबसे बड़ा मल्टी ब्रांड हलवाई बनना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके तक सिमटकर न रह जाएं। ग्राहक देसी मैसूर पाक या लड्डू का एक छोटा पैक खरीद सकता है।