मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने हर मिनट 1,000 ग्राहकों को जोड़ने का रिकार्ड बनाया है। कंपनी ने लगभग 90 दिनों में पांच करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ने का काम किया है। कंपनी के पास पूरे देश में 4जी सेवाएं देने का लाइसेंस है। रिलायंस जियो को गत 5 सितंबर को लांच किया गया गया था। तब से लेकर अब तक हर मिनट 1,000 और हर दिन छह लाख ग्राहकों को जोड़ने का रिकार्ड बनाया गया है।
कंपनी का दावा है कि गत 83 दिनों में उसके उपभोक्ताओं की संख्या पांच करोड़ पार कर गई है। दूरसंचार कंपनी एयरटेल को 5 करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ने में 12 वर्ष लग गए थे। दूरसंचार कंपनियां आइडिया और वोडाफोन को तो इस आंकड़े को छूने में 13 साल लग गए।