फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance AGM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम आज, 5जी लॉन्चिंग और जियो आईपीओ पर बड़ा एलान संभव

Mon, 29 Aug 2022 10:59 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reliance AGM: रिलायंस की एजीएम में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं जिसमें रिलायंस जियो के आईपीओ से लेकर रिलायंस रिटेल के आईपीओ की घोषणाएं शामिल हैं। इस एजीएम में 5जी मोबाइल सर्विस लॉन्च करने की घोषणा भी हो सकती है।
विज्ञापन
रिलायंस एजीएम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 45वीं  एजीएम की बैठक सोमवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी इस एजीएम को वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। सोशल मीडिया के कई प्लेटफाॅर्म्स पर भी इस एजीएम का प्रसारण होगा। कारोबार जगत की नजर इस एजीएम पर बनी हुई है। इस बैठक के एजेंडे को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार की एजीएम में कई बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं जिसमें रिलायंस जियो के आईपीओ से लेकर रिलायंस रिटेल के आईपीओ की घोषणाएं शामिल हैं। इस एजीएम में 5जी मोबाइल सर्विस लॉन्च करने की घोषणा भी हो सकती है। बता दें कि इससे पहले 2019 की एजीएम बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले पांच वर्षों में रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग कराने की बात कही थी। 

एजीएम के प्रसारण में लेटेस्ट तकनीक का होगा इस्तेमाल 

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ये एजीएम सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल रियल्टी प्लेट फाॅर्म पर भी प्रसारित की जाएगी। इस दौरान ऑमेंटेल, रियल्टी, वर्चुअल रियल्टी और मिक्स्ड रियल्टी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। 

कहां-कहां होगा रिलायंस की एजीएम का प्रसारण?

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम को डायरेक्ट मीटिंग लिंक के अलावा आप ट्विटर, फेबुक, कू, जियो मीट और यूट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। ट्विटर पर @flameoftruth पर जाकर आप रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के लाइव वीडियो और अपडेट्स देख सकते हैं। अगर Koo पर जाकर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप https://www.kooapp.com/profile/RelianceUpdates पर क्लिक कर देख सकते हैं। इसके अलावे जियो मीट पर पर भी एजीएम देखा जा सकेगा। व्हाट्सऐप नंबर 7977111111 पर मैसे करके आप एजीएम से जुड़े अपडेट्स ले सकते हैं। 

एजीएम के दौरान हो सकती है अहम घोषणाएं 

जेएम फाइनैंशियल का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में रिलायंस जियो, रिलायंस डिजिटल और ऑयल टू केमिकल यूनिट के आईपीओ के टाइमलाइन की घोषणा की जा सकती है। वहीं,  ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए (CLSA) का मानना है कि रिलायंस जियो के आईपीओ को इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है जिसका मार्केट वैल्यू 100 बिलियन डॉलर ( 8 लाख करोड़ रुपये) रहने का अनुमान है। सीएलएसए के मुताबिक रिलायंस जियो का आईपीओ पूरे टेलिकॉम सेक्टर के वैल्यूएशन के लिहाज से एक बड़े उत्प्रेरक का काम करेगा।   

एजीएम में 5जी सेवा की लॉन्चिंग का हो सकता है एलान

सरकार ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में स्पेक्ट्रम हासिल करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिया है और उन्हें 5जी सेवा लॉन्च करने की तैयारी करने को कहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में 5जी सेवा की लॉन्चिंग का एलान कर सकते हैं। 5जी स्पेक्ट्रम हासिल करने के लिए रिलायंस जियो ने 88,078 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। 

रिलायंस एजीएम में सक्सेशन प्लान पर भी आ सकता है बड़ा फैसला 

रिलायंस एजीएम के दौरान अपने सक्सेशन प्लान पर भी मुकेश अंबानी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले जून में रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी ने उत्तराधिकार की कमान अगली पीढ़ी को सौंपने की प्रक्रिया में आकाश अंबानी को रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के सर्वेसर्वा का पद सौंप दिया है। आकाश अंबानी को आरजेआईओ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के चेयरमैन पद कर 27 जून से नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई थी। अब खबर है कि रिलायंस रिटेल में मुकेश अंबानी ईशा अंबानी की ताजपोशी कर सकते हैं। अनंत अंबानी की भूमिका पर भी एजीएम के दौरान बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें