फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड बिक्री: पिछले महीने बिके 4.12 लाख से ज्यादा यात्री वाहन, जीएसटी कटौती से भी बिक्री को मिली रफ्तार

Sat, 13 Dec 2025 05:06 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पिछले साल नवंबर की तुलना में इस साल नवंबर में 18.7% अधिक यात्री वाहन बिके। यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात में भी पिछले महीने 96.3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी नवंबर में 21 फीसदी बढ़कर 19,44,475 इकाई के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

 
विज्ञापन
यात्री वाहनों की रिकॉर्ड बिक्री - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बने रहने से देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री नवंबर, 2025 में सालाना आधार पर 18.7 फीसदी बढ़कर 4,12,405 इकाई के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। बीते साल नवंबर में कुल 3,47,522 यात्री वाहन बिके थे। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने पिछले महीने कुल 1,70,971 यात्री वाहन बेचे। यह नवंबर, 2024 में बेचे गए 1,41,312 यात्री वाहनों से 21 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


मजबूत मांग और जीएसटी सुधार से मिला समर्थन
महिंद्रा एंड महिंद्रा की थोक बिक्री 46,222 इकाई के मुकाबले 22 फीसदी बढ़कर 56,336 इकाई पहुंच गई। इस दौरान ह्यूंडई मोटर इंडिया ने 50,340 यात्री वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर चार फीसदी अधिक है। सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बने रहने और सरकार के जीएसटी सुधारों के समर्थन से घरेलू मोटर वाहन उद्योग ने नवंबर में बिक्री की रफ्तार को बरकरार रखा। यात्री वाहनों, दोपहिया और तिपहिया वाहनों ने नवंबर में अब तक की सर्वाधिक बिक्री दर्ज की। उम्मीद है कि निरंतर सहायक नीतिगत सुधारों और बेहतर बाजार भावनाओं से यह वृद्धि 2026 में भी जारी रहेगी।

दोपहिया व तिपहिया वाहनों की बिक्री भी नए शिखर पर
दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी नवंबर में 21 फीसदी बढ़कर 19,44,475 इकाई के सार्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में 16,04,749 दोपहिया वाहन बिके थे। स्कूटर की बिक्री 5,68,580 इकाई से 29 फीसदी की वृद्धि के साथ 7,35,753 इकाई पहुंच गई। मोटरसाइकिल बिक्री पिछले महीने 17.5 फीसदी बढ़कर 11,63,751 इकाई के स्तर पर पहुंच गई। मोपेड की बिक्री में सालाना आधार पर दो फीसदी की गिरावट रही और कुल 44,971 इकाई बिके। तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 71,999 इकाई पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Inflation: खुदरा महंगाई लगातार दूसरे माह एक फीसदी से कम, रिकॉर्ड निचले स्तर से उठी ऊपर; जानें क्या महंगा-सस्ता
विज्ञापन


निर्यात में जबरदस्त उछाल
यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों के निर्यात में पिछले महीने 96.3 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। इस दौरान यात्री वाहनों का निर्यात सालाना आधार पर 39.8 फीसदी बढ़कर 84,646 इकाई पहुंच गया। कारों का निर्यात 18.3 फीसदी की वृद्धि के साथ 40,519 इकाई रहा। दोपहिया वाहनों का निर्यात 30.1 फीसदी तेजी के साथ 4,71,012 इकाई पहुंच गया। तिपहिया वाहनों का निर्यात 96.3 फीसदी बढ़कर 46,013 इकाई तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें