फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee vs Dollar: रुपये में फिर रिकॉर्ड गिरावट, डॉलर के मुकाबले पहली बार 83 के पार पहुंचा

Wed, 19 Oct 2022 06:12 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rupee vs Dollar:  बुधवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले करीब 66 पैसे यानी लगभग 0.8% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.36 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
Dollar vs Rupee - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर रिकॉर्ड स्तर तक लुढ़क गया। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड्स के भाव बढ़ने से डॉलर में फिर मजबूती आई है। रुपया पिछले सत्र में 82.36 से नीचे गिरकर 83.02 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया।

निजी क्षेत्र के एक बैंक के एक व्यापारी ने कहा, "एक बार जब आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) 82.40 के स्तर से रुपये को सहारा देना बंद किया तो इसमें तेज बिकवाली देखने को मिली। जब तक आरबीआई इसे दोबारा सहारा नहीं देता है तब तक रुपये में गिरावट के लिए कोई स्तर तय नहीं किया जा सकता है।”

बता दें कि बुधवार को रुपये में डॉलर के मुकाबले करीब 66 पैसे यानी लगभग 0.8% की गिरावट देखने को मिली है। पिछले कारोबारी सेशन में यह 82.36 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें