Report: जीएसटी दरों में हालिया कटौती से अगले साल मुद्रास्फीति कम करने में मदद मिलेगी और देश की विकास संभावनाओं में भी तेजी आएगी। वित्त मंत्रालय ने हर महीने आने वाली अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। आइए इस बारे में जानें।
जीएसटी दरों में हालिया कटौती से अगले साल मुद्रास्फीति कम करने में मदद मिलेगी और देश की विकास संभावनाओं में भी तेजी आएगी। वित्त मंत्रालय ने हर महीने आने वाली अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। रिपोर्ट में कहा गया है, "यह सावधानी कम करने का समय नहीं है। अनिश्चितताएं और जोखिम बने हुए हैं।" रिपोर्ट में आगे ककहा गया कि फिलहाल जोखिम प्रबंधनीय प्रतीत होते हैं, लेकिन वे मौजूद हैं।
विज्ञापन
यदि टैरिफ अनिश्चितताएं बनी रहती हैं, तो निर्यात क्षेत्रों पर असर पड़ेगा, जिसका घरेलू रोजगार, आय और उपभोग पर भी असर पड़ेगा। वित्त मंत्रालय ने अपनी मासिक आर्थिक समीक्षा में कहा है कि नए एच1बी वीजा चाहने वालों पर शुल्क वृद्धि लागू करने का अमेरिकी सरकार का फैसला व्यापार अनिश्चितताओं के जोखिमों की ओर ध्यान ले जाता है। इससे अब तक अप्रभावित सेवा क्षेत्र भी प्रभावित हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के सुधार एजेंडे से व्यापार व्यवधानों के प्रतिकूल प्रभावों से अर्थव्यवस्था को सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।