देश के सार्वजनिक क्षेत्र का राष्ट्रीय आय में सिर्फ 20 फीसदी योगदान है, लेकिन कुल वेतन में यह क्षेत्र 40 फीसदी योगदान देता है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने कहा, 2020-21 में खत्म होने वाले दशक के दौरान सकल मूल्यवर्धन में सार्वजनिक क्षेत्र की औसत हिस्सेदारी 19.2% रही, लेकिन वेतन में हिस्सेदारी 39.2 फीसदी थी। 2012-21 में मौजूदा कीमतों पर मजदूरी 10.4 फीसदी चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी।
एनडीटीवी ने वॉरंट को इक्विटी में बदलने पर मांगा स्पष्टीकरण
एनडीटीवी के संस्थापकों प्रणय और राधिका रॉय पर जारी पाबंदी के बीच एनडीटीवी की प्रवर्तक इकाई आरआरपीआर होल्डिंग लि. ने सेबी से विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट (वीसीपीएल) मामले में चीजें स्पष्ट करने की मांग की है। उसने यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या नियामक के पूर्व के आदेश के तहत वीसीपीएल को जारी वॉरंट को इक्विटी शेयर में बदलने पर पाबंदी बनी हुई है। संस्थापकों पर पाबंदी 26 नवंबर, 2022 को खत्म हो रही है।