आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा
- फोटो : PTI
वैश्विक अनिश्चितता आगे की कटौती के लिए बड़ी भूमिका निभा सकती हैं
इक्रिस सिक्योरिटीज की अर्थशास्त्री अनिता रंगन कहती हैं कि 50 आधार अंकों की बड़ी कटौती करते हुए आरबीआई ने अपना रुख उदार से तटस्थ कर लिया है। पिछली एमपीसी के बाद ही आरबीआई ने अपना रुख बदला था। जिसमें इस बात पर जोर दिया गया था कि भविष्य में कटौती की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। हालांकि आरबीआई के इस तटस्थ रुख से भविष्य में कटौती के लिए सीमित गुंजाइश है। केंद्रीय बैंक ने केवल एक तिमाही में ही अपने पिछली नरम नीति को पलट दिया है। हालांकि नरम नीति का एक वैकल्पिक उपाय इस वर्ष चार किस्तों में सीआरआर में कटौती के फैसले के जरिए किया गया गया है। इससे बैंकों के पास 2.5 लाख करोड़ रुपये की तरलता आएगी।
रंगन के अनुसार आगे की दरों में कटौती पर रोक से पता चलता है कि आरबीआई एफएक्स के बारे में चिंतित है, लेकिन घरेलू स्तर पर विकास के इंजन को चालू रखने के लिए तरलता को बढ़ावा देना जारी रखेगा। मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत से घटाकर 3.7 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि वित्त वर्ष 26 के लिए वृद्धि पर अपरिवर्तित है। हालांकि ऐसा लगता है कि यह वृद्धि अब मुद्रास्फीति के बारे में नहीं है, यह बाहरी बनाम आंतारिक स्थितियों के बारे में है। वृद्धि के लिए फ्रंट लोडिंग जरूरी है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता आगे की कटौती को रोकने बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
तटस्थ रुख से भविष्य में कटौती के लिए सीमित गुंजाइश
केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा कहती है आरबीआई द्वारा उम्मीद से अधिक नीति दरों में कटौती की घोषणा और सामयोजन से तटस्थ नीतिगत रुख में बदलाव से पता चलता है कि वर्तमान चक्र में नीति में और ढील देने की गुंजाइश अब कम हो गई है। हालांकि गवर्नर का लहजा मोटे तौर पर नरम रहा है, जो केंद्रीय बैंक की विकास को प्राथमिकता देने की मंशा को दिखाता है। आरबीआई का वित्त वर्ष 26 के लिए विकास अनुमानों को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्ति रखने का निर्णय अपेक्षित लाइनों पर था।
लेकिन हमारा पूर्वानुमान थोड़ा रूढ़िवादी है जो वैश्विक अनिश्चितता और बाधाओं व नीति के बीच वित्त वर्ष 26 के लिए 6.2 प्रतिशत रखा है। हालांकि आरबीआई ने मुद्रास्फीति को अपने अनुमान से घटा कर 3.7 कर दिया है जो मुद्रास्फीति की कमी को दर्शाता है, लेकिन हम मौसम संबंधि रिस्क को ध्यान में रखते हुए मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत पर रखते हैं। क्योंकि इस साल मानसून की शुरुआत से ही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में फसल के नुकसान की शुरुआत की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है, जो आने वाले महीनों में मुद्रस्फीति को बढ़ा सकती है। भविष्य में हम आरबीआई से किसी और दर में कटौती की उम्मीद नहीं करते हैं, जब तक कि विकास के लिए नकारात्मक जोखिम न हो।
आरबीआई ने तीनों मोर्चों पर चौंकाया है
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुख्य अर्थशास्त्री सुवोदीप रक्षित कहते हैं आरबीआई ने तीनों मोर्चों पर चौकाया है, पहला 50 आधार अंकों की कटौती दूसरा 100 अंकों की सीआरआर में कटौती और अपना रुख बदलकर फिर से तटस्थ कर लिया है। इस घोषणा का भविष्य में यह मतलब है कि प्रभावी रूप से दर कटौती के चक्र को रोक दिया है। आरबीआई की भविष्य की नीति कार्रवाई घरेलू विकास और मुद्रास्फीति पर निर्भर करेगी। उनका कहना है कि वैश्विक विकास और घरेलू मुद्रस्फीति के जोखिमों यदि बढ़ते हैं, हमें अगली कुछ नीतियों में दरो में और कटौती की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। यदि बैंकिंग प्रणाली में तरलता कि बात करें तो रिजर्व बैंक द्वारा सीआरआर में 100 आधार अंकों की कटौती से 2.5 ट्रिलियन की नकदी उपलब्ध होगी।
घरेलू मांग और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक कदम
एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और सीईओ सुदीप्ता रॉय बताती हैं बड़े स्तर पर रेपो दर में कटौती और सीआआर में 100 आधार अंकों की कटौती मौद्रिक प्रोत्साहन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगा और ऋण की मांग बढ़ेगी, जबकि वित्तीय प्रणाली में टिकाऊ तरलता आएगी और अर्थव्यवस्था में धन की कुल लागत कम होगी। घरेलू मांग और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक कदम है।