आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2019 में आरबीआई के पास 618 टन सोना था, जो इस साल सितंबर में बढ़कर 854 टन हो गया है। पांच साल में आरबीआई के भंडार में 40 फीसदी की बढ़त हुई है।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगातार भंडार बढ़ाने के कारण भारत के पास घरेलू बाजार में अब विदेश से ज्यादा सोना हो गया है। आंकड़े बताते हैं कि आरबीआई के पास 510 टन सोना है जो कुल रिजर्व का 60 फीसदी है। इस साल मार्च से सितंबर के बीच भंडार में 120 टन की बढ़त हुई है।
विज्ञापन
बैंक ऑफ इंग्लैंड व बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स के पास 324 टन सोना सुरक्षित कस्टडी में रखा गया था। 20 टन सोना डिपॉजिट के रूप में था। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर, 2019 में आरबीआई के पास 618 टन सोना था, जो इस साल सितंबर में बढ़कर 854 टन हो गया है। पांच साल में आरबीआई के भंडार में 40 फीसदी की बढ़त हुई है।