फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat: RBI और दूसरे बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल कर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री का मांगा इस्तीफा

Tue, 26 Dec 2023 06:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bomb Threat: ईमेल में कहा गया था कि आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम लगाए जाएंगे। ईमेल में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने बताया है कि आरबीआई को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में कहा गया था कि आरबीआई कार्यालय, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम लगाए जाएंगे। ईमेल में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया कि मुंबई में कुल 11 जगहों पर बम की धमकी दी गई थी। यह धमकी भरा ईमेल भेजने वाले ने खुद के खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया है। पुलिस ने इन सभी जगहों पर जाकर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

ईमेल में धमकी देने वाले ने बताया था धमाके का समय?

मुंबई पुलिस को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में मुंबई शहर में 11 जगह बम रखे होने की बात कही गई है। ईमेल में कहा गया कि यह धमाका मंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे होने वाला है। इसके बाद अफरातफरी मच गई और हड़कंप के बीच पुलिस ने सभी जगह जांच की लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। इस संबंध में मुंबई की एमआरए मार्ग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें