फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Monetary Policy: रेपो दर पर आरबीआई का फैसला आज, हो सकती है 0.25% कटौती

Fri, 07 Feb 2025 04:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक का मुख्य ध्यान महंगाई पर है, जिसमें नरमी दिख रही है। मुख्य रूप से टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति का दबाव कम हो गया है। इसलिए, रेपो दर में  कटौती की संभावना है।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई की मौद्रिक समिति नीति की तीन दिवसीय बैठक का फैसला शुक्रवार को आएगा। उम्मीद है कि रेपो दर में इस बार 0.25 फीसदी की कटौती हो सकती है। अभी यह 6.5 फीसदी पर बनी हुई है।

विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंक का मुख्य ध्यान महंगाई पर है, जिसमें नरमी दिख रही है। मुख्य रूप से टमाटर, प्याज और आलू जैसी जरूरी सब्जियों की कीमतों में गिरावट से मुद्रास्फीति का दबाव कम हो गया है। इसलिए, रेपो दर में  कटौती की संभावना है। 

इस बार भी यथावत रह सकती है दर : वेंपति
अर्थशास्त्री संदीप वेंपति का मानना है कि आरबीआई इस बार भी दर को यथावत रख सकता है, क्योंकि महंगाई अब भी चार फीसदी के लक्ष्य के ऊपर है। आरबीआई से मूल्य स्थिरता बनाए रखते हुए विकास पर ध्यान देने की भी उम्मीद है। केंद्रीय बैंक अतिरिक्त तरलता उपायों की भी घोषणा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें