फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: बैंकिंग प्रणाली को साइबर धोखाधड़ी से बचाएं वित्तीय संस्थान, करते रहें Cyber सुरक्षा जोखिमों की समीक्षा

Tue, 21 Feb 2023 06:02 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी 22 से 25 फरवरी तक बंगलूरू में जी-20 के लिए साइबर सुरक्षा पर एक पैनल चर्चा में शामिल हुए थे। जैन ने कहा, उभरते परिवेश और इसमें शामिल जोखिमों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत है।
विज्ञापन
RBI Admit Card 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई के कार्यकारी निदेशक रोहित जैन ने सोमवार को बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बैंकिंग सुरक्षा को पर्याप्त रूप से संसाधन मुहैया कराने के लिए कहा। उन्होंने बैंकिंग क्षेत्र में क्लाउड कंप्यूटिंग और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) के संभावित प्रभाव के लिए भी तैयार रहने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारी 22 से 25 फरवरी तक बंगलूरू में जी-20 के लिए साइबर सुरक्षा पर एक पैनल चर्चा में शामिल हुए थे। जैन ने कहा, उभरते परिवेश और इसमें शामिल जोखिमों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा की जरूरत है। इसके लिए कर्मचारियों की संख्या, विशेषज्ञता के स्तर, उपकरणों और तकनीकों के उपयोग के साथ आईटी पर भी ध्यान देना चाहिए। बैंकों को अपनी महत्वपूर्ण सूचना संपत्तियों के खतरे का लगातार मूल्यांकन करना चाहिए। कमजोरियों का परीक्षण कर साइबर सुरक्षा जोखिमों के प्रति सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहिए। 

करते रहें साइबर सुरक्षा जोखिमों की समीक्षा
जैन ने बोर्डों और बैंकों के वरिष्ठ प्रबंधन से उभरते जोखिम वाले क्षेत्रों की पहचान करने और समय-समय पर साइबर सुरक्षा जोखिमों के स्तर और दिशा की समीक्षा करने की अपील की। कुछ परिणाम जो हमें फिशिंग के अध्ययन से मिलते हैं, उसके आधार पर संबंधित संस्थाओं को फायरवॉल को मजबूत करना चाहिए। साथ ही उनके कर्मचारियों के बीच बेहतर जागरूकता पैदा करने की जरूरत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें