फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: ‘ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए मजबूत ढांचों की जरूरत’, डिजिटलीकरण पर बोले डिप्टी गवर्नर

Fri, 22 Mar 2024 06:25 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा, कोविड महामारी ने वित्तीय सेवाओं में डिजिटलीकरण को तेज कर दिया है। इससे सेवाप्रदाताओं और ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन लेनदेन में तेजी से बदलाव आया है।
विज्ञापन
RBI Guidelines - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंकिंग ग्राहकों को दुरुपयोग और धोखाधड़ी से बचाने के लिए मजबूत नियामकीय ढांचे की जरूरत है। वित्तीय सेवाओं के डिजिटल होने और फिनटेक प्लेटफॉर्मों का प्रसार होने से खतरे की आशंका है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे ने कहा, कोविड महामारी ने वित्तीय सेवाओं में डिजिटलीकरण को तेज कर दिया है। इससे सेवाप्रदाताओं और ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन लेनदेन में तेजी से बदलाव आया है। पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वामीनाथन ने कहा, डिजिटलीकरण में तेजी से बहुत सारे फिनटेक प्लेटफॉर्म आ गए हैं। यह प्लेटफॉर्म परंपरागत प्रणालियों की तरह काम नहीं करते हैं। साथ ही इसमें कुछ नियामकीय दायरे से बाहर होते हैं। हालांकि, उनसे पहुंच जैसे बड़े लाभ मिलते हैं, लेकिन वे दुरुपयोग और धोखाधड़ी के जोखिम को भी बढ़ाते हैं। वे ग्राहकों को साइबर हमलों, डाटा उल्लंघन और अक्सर कुछ वित्तीय नुकसान के जोखिम में डाल सकते हैं। ग्राहकों को ऐसी कंपनियों की ओर से पारदर्शिता में कमी दिखाने के कारण विवादों को सुलझाने या मुआवजा प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें