फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI Bulletin: दूसरी तिमाही की मंदी के बाद अर्थव्यवस्था सुधार की राह पर, आरबीआई ने बुलेटिन में कही यह बात

Tue, 24 Dec 2024 06:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI Bulletin: आरबीआई की ओर से जारी दिसंबर बुलेटिन में 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' पर एक लेख में कहा गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था स्थिर विकास और नरम मुद्रास्फीति के साथ लचीलापन का प्रदर्शन कर रही है। आइए इस बारे में जानें।
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, मजबूत त्यौहारी गतिविधि और ग्रामीण मांग में निरंतर वृद्धि से भारतीय अर्थव्यवस्था सितंबर तिमाही में देखी गई मंदी से उबर रही है। आरबीआई की ओर से जारी दिसंबर बुलेटिन में 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' पर एक लेख में कहा गया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था स्थिर विकास और नरम मुद्रास्फीति के साथ लचीलापन का प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है, "2024-25 की तीसरी तिमाही के लिए उच्च आवृत्ति संकेतक (एचएफआई) बताते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था दूसरी तिमाही में  मंदी से उबर रही है, यह मजबूत त्योहारी गतिविधि और ग्रामीण मांग में निरंतर वृद्धि से प्रेरित है।"

आरबीआई के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा के नेतृत्व वाली टीम की ओर से लिखे गए लेख में कहा गया है कि रबी की बुवाई में तेजी के साथ कृषि और ग्रामीण उपभोग की संभावनाएं बेहतर हो रही हैं। चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर अवधि के दौरान भारत की जीडीपी वृद्धि दर सात तिमाहियों के निम्नतम स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई। आरबीआई ने कहा कि बुलेटिन में व्यक्त विचार लेखकों के निजी हैं और केंद्रीय बैंक के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें