फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: सरकार को 2022-23 के लिए 87,416 करोड़ रुपये डिविडेंड देने को मंजूरी, आरबीआई के बोर्ड की बैठक में फैसला

Fri, 19 May 2023 05:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI Board Meeting: केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में मौजूदा ग्लोबल और घरेलू आर्थिक हालातों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी चुनौतियों और उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
Reserve Bank of India - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केंद्र सरकार को 87,416 करोड़ रुपये डिविडेंड देने पर सहमति दे दी है। यह फैसला केंद्रीय बैंक के बोर्ड की बैठक के दौरान लिया गया। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल की 602वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इससे पहले वित्त वर्ष 2021-22 में आरबीआई ने सरकार को 30,307 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके साथ ही आरबीआई बोर्ड ने कंटीजेंसी रिस्क बफर को मौजूदा लेवल 5.5 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी करने का निर्णय लिया है। 

अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 के बीच केंद्रीय बैंक के कामकाज की हुई समीक्षा

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में मौजूदा ग्लोबल और घरेलू आर्थिक हालातों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी चुनौतियों और उसके प्रभावों पर भी चर्चा की गई। गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 के बीच केंद्रीय बैंक के कामकाज की भी समीक्षा की गई। बैठक के दौरान वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आरबीआई के सालाना रिपोर्ट और अकाउंट्स को भी मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें