एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने कैजाद भरूचा को बैंक के बोर्ड में पूर्णकालिक निदेशक के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
एक नियामकीय फाइलिंग में एचडीएफसी बैंक ने कहा, "आरबीआई ने अपने दिनांक 20 जनवरी, 2026 के संचार के माध्यम से कैजाद भरूचा को बैंक के पूर्णकालिक निदेशक (उप प्रबंध निदेशक) के रूप में 19 अप्रैल, 2026 से प्रभावी 3 (तीन) वर्षों की अवधि के लिए पुनः नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।"