फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratan Tata: रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राजदूत ने ट्वीट कर दिग्गज के बारे में ये कहा

Tue, 25 Apr 2023 04:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ratan Tata: भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने सप्ताहांत पर ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को 'व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज' बताया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है।
विज्ञापन
रतन टाटा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से सम्मानित किया गया है। भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत बैरी ओ फैरेल ने सप्ताहांत पर ट्विटर पर इसकी पुष्टि की। फैरेल ने रतन टाटा को 'व्यापार, उद्योग और परोपकार जगत का दिग्गज' बताया। उन्होंने कहा कि टाटा के योगदान ने ऑस्ट्रेलिया पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। ओ फैरेल ने शनिवार को ट्वीट किया, "रतन टाटा न केवल भारत में व्यापार, उद्योग और परोपकार के दिग्गज हैं, बल्कि उनके योगदान ने ऑस्ट्रेलिया में भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के प्रति रतन टाटा की लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (एओ) सम्मान प्रदान करते हुए खुशी हो रही है।"

टाटा के मानद चेयरमैन रतन टाटा को सम्मानित करते ऑस्ट्रलियाई राजदूत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें