पीएम मोदी, राकेश झुनझुनवाला व रेखा झुनझुनवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
राकेश झुनझुवाला ने साल 1985 में महज 5000 रुपये की पूंजी के साथ शेयर बाजार में अपने सफर की शुरूआत की। सितंबर 2018 में उनकी पूंजी बढ़कर 11,000 करोड़ रुपये हो गई। फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार उस समय संपत्ति के मामले में वे भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 48वें नंबर पर थे। जुलाई 2022 में उनका नेटवर्थ करीब 550 बिलियन डॉलर (भारतीय रुपयों में करीब 55000 करोड़ रुपये) है। वे देश के अमीरों की सूची में 36 वें नंबर पर थे।
शेयर बाजार में झुनझुनवाला को हमेशा एक रिस्क लेने वाला ट्रेडर माना गया। बताया जाता है कि उन्होंने अपने भाई के ग्राहकों से यह कहकर पैसे लिए थे कि वे उन्हें फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक का रिटर्न देंगे और उन्होंने ऐसा करके दिखाया था।
राकेश झुनझुनवाला के परिवार में उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के अलावा बेटी निष्ठा और दो बेटे आर्यमन व आर्यवीर हैं।