फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बनाएगा बुलेट ट्रेन के ट्रैक किनारे पर दीवार, विज्ञापनों के जरिए करेगा कमाई

Sat, 05 May 2018 11:51 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदाबाद-मुंबई के बीच बन रही बुलेट ट्रेन के ट्रैक पर रेलवे दीवार बनाएगा, जिसके जरिए वो कमाई भी करेगा। रेलवे नॉन एलिवेटेड सेक्शन पर दीवार पर विज्ञापन लगाने की अनुमति भी देने पर विचार करेगा। इससे इस ट्रैक होने वाले खर्च की भरपाई भी हो सकेगी। 

विज्ञापन


ठेकेदारों के साथ शेयर करेगा कमाई 
रेलवे बुलेट ट्रेन के किनारे होने वाली कमाई को उन ठेकेदारों के साथ भी शेयर करेगा, जो दीवारों पर विज्ञापन लगाएंगे। इससे दीवार बनाने पर भी कम खर्चा आएगा। रेलवे ने इस प्लान के लिए ऐसे ठेकेदारों से बातचीत भी शुरू कर दी है, जो कि दीवार का निर्माण भी करेंगे। 

शहरी आबादी में लगेंगे विज्ञापन
बुलेट ट्रेन जिन इलाकों से होकर के गुजरेगी, उनमें से ज्यादातर शहरी हैं। इन शहरी इलाकों में आबादी भी ज्यादा है, जिससे विज्ञापन लगाने का फायदा भी कंपनियों को मिलेगा। इस दीवार के बनने से ट्रैक भी काफी सुरक्षित रहेगा। 
विज्ञापन


इनसे भी बढ़ाएगा कमाई
रेलवे इसके अलावा जमीन, कैटरिंग और पार्किंग से भी कमाई करने के मूड में है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे को एयरलाइंस व सड़क परिवहन से काफी कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है। 

होगा साउंड प्रूफ दीवार का निर्माण
रेलवे पूरे ट्रैक पर साउंड प्रूफ दीवार का निर्माण करेगा, जिससे वायु प्रदूषण में काफी कमी आएगी। यह दीवार 7-8 फीट ऊंची होगी, जिससे कोई भी व्यक्ति या जानवर ट्रैक पर पहुंच नहीं पाएगा। इस ट्रैक पर रेलवे की160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की योजना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें