फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से रेल यात्रा शुरू करने से पहले जरा इस खबर को पढ़ लें...

Wed, 23 May 2018 05:26 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल मंत्रालय ने दिल्ली मंडल से चलने वाली 18 ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव कर दिया है। इसका मतलब यह है कि अब इन ट्रेनों के खुलने वाले स्टेशन के लिए यात्रियों को अब दूसरे स्टेशन पर जाकर के पकड़ना पड़ेगा। दिल्ली मंडल में 5 स्टेशन आते हैं जहां से रोजाना हजारों की संख्या में गाड़ियां खुलती हैं। 

विज्ञापन


नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, और आनंद विहार टर्मिनल पर बदलाव किया गया है। इन 18 ट्रेनों में से तीन ट्रेनें सराय रोहिल्ला व आनंद विहार से, 4 ट्रेनें नई दिल्ली से, दिल्ली जंक्शन व हजरत निजामुद्दीन से एक-एक ट्रेन चलती थी। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए इनके चलने के स्टेशन पर बदलाव कर दिया है, जो लागू भी हो गया है। 

हजरत निजामुद्दीन से चलेगी यह ट्रेन
अब 12192/91 जबलपुर-नई दिल्ली सुपरफॉस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से चलेगी। पहले यह नई दिल्ली से चलती थी। 

आनंद विहार से चलेगी ये ट्रेनें
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलने वाली 12815/16 नंदन कानन एक्सप्रेस, 12875/76 नीलांचल एक्सप्रेस और 12825/12826 झारखंड सप्तक्रांति एक्सप्रेस अब आनंद विहार टर्मिनल से चलेंगी। इन ट्रेनों के पहले से चलने के टाइम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली जंक्शन-सराय रोहिल्ला में एक-एक ट्रेन का बदलाव
14035/36 पठानकोट-दिल्ली जंक्शन धौलाधर एक्सप्रेस सराय रोहिल्ला से चलेगी। वहीं 14041/42 देहरादून-दिल्ली सराय रोहिल्ला मसूरी एक्सप्रेस दिल्ली जंक्शन से चला करेगी। 

नई दिल्ली से चलेंगी यह ट्रेनें
12615/16 जीटी एक्सप्रेस और 12415/16 इंदौर-सराय रोहिल्ला इंटरसिटी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलेगी। वहीं अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस हजरत निजामुद्दीन के बजाए दिल्ली सराय रोहिल्ला से चला करेगी। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें