फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: बढ़ रहा क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म का आकर्षण; औसतन दिल्ली के हर ग्राहक ने एक साल में खर्चे 20 लाख रुपये

Fri, 27 Dec 2024 04:04 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, खर्च करने वालों में दिल्ली और देहरादून सबसे आगे रहे। इन शहरों के हर ग्राहक ने स्विगी इंस्टामार्ट पर औसतन 20 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर किए। खास बात है कि वैलेंटाइन डे पर प्लेटफॉर्म से हर मिनट औसतन गुलाब फूल के 307 ऑर्डर किए गए।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्वरित डिलीवरी सुविधाओं के कारण लोगों में न सिर्फ क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ा है, बल्कि उनके खर्च करने के तरीके भी बदल गए हैं। क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट की एक रिपोर्ट में कुछ दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं, जो बताते हैं कि लोग किराना सामान के अलावा मेकअप और खिलौनों से लेकर वैक्यूम क्लीनर जैसे उत्पाद भी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये ऑर्डर कर रहे हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, खर्च करने वालों में दिल्ली और देहरादून सबसे आगे रहे। इन शहरों के हर ग्राहक ने स्विगी इंस्टामार्ट पर औसतन 20 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर किए। खास बात है कि वैलेंटाइन डे पर प्लेटफॉर्म से हर मिनट औसतन गुलाब फूल के 307 ऑर्डर किए गए।

पांच वस्तुएं...जो सर्वाधिक ऑर्डर की गईं  
एक जनवरी से एक दिसंबर, 2024 के बीच देशभर में जो पांच वस्तुएं सबसे ज्यादा ऑर्डर की गईं, उनमें दूध, दही, डोसा बैटर, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि हर 15 ऑर्डर में से एक ऑर्डर दूध का था, जबकि हर पांच ऑर्डर में से एक में फल या सब्जियां थीं।
विज्ञापन


दिवाली पर एक दिन में खरीदे 45 लाख के झाड़ू
रिपोर्ट में कहा गया है कि लोगों ने दिवाली की सफाई को गंभीरता से लिया और एक ही दिन में 45 लाख रुपये से अधिक झाड़ू खरीद लिए। सांस्कृतिक उत्सवों ने भी महत्वपूर्ण मांग को बढ़ाया। रक्षा बंधन के दौरान स्विगी इंस्टामार्ट पर करीब 8,00,000 राखियों के ऑर्डर आए। मुंबई में एक उपयोगकर्ता ने एक ही ऑर्डर में 31 राखियां ऑर्डर कीं।

अन्य दिलचस्प तथ्य...इंस्टेंट नूडल पर खर्च किए 60 करोड़
  • दिल्लीवालों ने इंस्टेंट नूडल्स पर एक साल में 60 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, 43 स्नैक प्रेमियों ने सिर्फ चिप्स खरीदने पर 75,000 रुपये खर्च कर दिए।
  • अहमदाबाद के एक ग्राहक ने धनतेरस पर 8,32,032 रुपये के सोने के सिक्के खरीदकर रिकॉर्ड बनाया।
  • चेन्नई के एक ग्राहक ने इलेक्ट्रॉनिक्स-घरेलू उपकरणों पर 1,25,454 रुपये खर्च किए और 85 वस्तुएं खरीदीं। इनमें गेमिंग इयरफोन, स्मार्टवॉच, इंडक्शन कुकर, सैंडविच मेकर, हेयर स्ट्रेटनर और टोस्टर शामिल थे।
  • हैदराबाद के एक ग्राहक ने मई में 35,000 रुपये सिर्फ आम खरीदने पर खर्च किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें