फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Results: एक्सिस बैंक का मुनाफा घटा; हिंदुस्तान यूनिलीवर 24 लाभांश देगी; टेक महिंद्रा का लाभ बढ़ा ACC को नुकसान

Fri, 25 Apr 2025 05:43 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाभ-हानि के मोर्चे पर मार्च तिमाही में कंपनियों के नतीजे मिले-जुले (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
एक्सिस बैंक का शुद्ध लाभ 2024-25 की मार्च तिमाही में मामूली घटकर 7,117.5 करोड़ रुपये रह गया। 2023-24 की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 7,129.67 करोड़ था। बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया, इस अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 38,022 करोड़ रुपये पहुंच गई। सकल एनपीए 1.43 फीसदी से घटकर 1.28 फीसदी रह गया।
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का शुद्ध मुनाफा 3.35 फीसदी घटकर 2,475 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, उत्पादों की बिक्री से राजस्व 2.68 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ  15,416 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी ने शेयरधारकों को 24 रुपय प्रति शेयर का अंतिम लाभांश देने की घोषणा की है। इससे पहले एचयूएल के बोर्ड ने नवंबर, 2024 में 19 रुपये का अंतरिम और 10 रुपये का विशेष लाभांश भी दिया था।

टेक महिंद्रा
टेक महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ 2024-25 की मार्च तिमाही में 76.5 फीसदी बढ़कर 1,166.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को बताया, इस अवधि में उसे करीब 6,800 करोड़ रुपये के नए सौदे मिले। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 23,000 करोड़ के सौदे हासिल किए थे।
विज्ञापन


एसीसी
सीमेंट निर्माता एसीसी लि. का मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 20.4 फीसदी घटकर 751.04 करोड़ रुपये रह गया। अदाणी समूह की कंपनी ने बताया, उसका परिचालन राजस्व 12.7 फीसदी बढ़कर 5,207.3 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च 13.11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,514.82 करोड़ रुपये रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें