फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Qualcomm: प्रधानमंत्री मोदी से क्वालकॉम सीईओ की मुलाकात, भारत में एआई और सेमीकंडक्टर मिशनों पर हुई चर्चा

Sat, 11 Oct 2025 04:50 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन के बीच बैठक हुई। मोदी ने कहा कि भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और पैमाना प्रदान करता है जो हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देंगी।
विज्ञापन
सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X (@cristianoamon)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की चिप निर्माता कंपनी क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर अमीन से मुलाकात की। इस बातचीत के दौरान एआई और नवाचार में भारत की प्रगति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टैरिफ का पासा पलटने वाला है: चीन पर 100% अमेरिकी शुल्क का भारत पर क्या असर? जानकारों से यहां समझिए

आर अमोन के साथ हुई अद्भुत बैठक- मोदी

मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि क्रिस्टियानो आर. अमोन के साथ यह एक अद्भुत बैठक हुई और इसमें एआई, नवाचार और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा हुई।



उन्होंने कहा कि भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और पैमाना प्रदान करता है जो हमारे सामूहिक भविष्य को आकार देंगी।अमोन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।

क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा

अमोन ने भी शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में इसक मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि भारत एआई और भारत सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच व्यापक साझेदारी को बढ़ावा देने के साथ-साथ 6जी में बदलाव पर शानदार बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।

विज्ञापन


क्वालकॉम के शीर्ष कार्यकारी ने कहा कि हम एआई स्मार्टफोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटो, औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों में भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों से उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें