फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q4 Results: यूको बैंक का शुद्ध मुनाफा जनवरी-मार्च में 24 प्रतिशत बढ़कर 665.7 करोड़ रुपये, बैंक ने किया यह एलान

Mon, 28 Apr 2025 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता

सार

Q4 Results: यूको बैंक का समेकित शुद्ध मुनाफा मार्च में समाप्त तिमाही में साल दर साल आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 665.72 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। दूसरी ओर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने बताया है कि वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1,034 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही नतीजों में और क्या कहा गया, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूको बैंक का समेकित शुद्ध मुनाफा मार्च में समाप्त तिमाही में साल दर साल आधार पर करीब 24 प्रतिशत बढ़कर 665.72 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में सरकारी स्वामित्व वाले बैंक का शुद्ध लाभ 537.86 करोड़ रुपए था।

विज्ञापन


समीक्षाधीन अवधि में बैंक का समेकित कुल आय लगभग 8,136 करोड़ रुपये रही। यह एक वर्ष पूर्व 6,984 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च, 2025 को समाप्त पूरे वर्ष के लिए, यूको बैंक का समेकित शुद्ध लाभ 2,468 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2023-24 में यह 1,671 करोड़ रुपये था।

नतीजों के अनुसार, बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 31 मार्च तक घटकर 2.69 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 3.46 प्रतिशत था। वहीं, बैंक शुद्ध एनपीए अनुपात 0.89 प्रतिशत से घटकर 0.50 प्रतिशत रह गया। प्रावधान कवरेज अनुपात 96.69 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


मार्च तक ऋणदाता का कुल कारोबार साल-दर-साल 14.12 प्रतिशत बढ़कर 5,13,527 करोड़ रुपये हो गया। सकल अग्रिम 17.72 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,19,985 करोड़ रुपये हो गई। वहीं कुल जमा 11.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,93,542 करोड़ रुपये हो गई। 

खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 25.74 प्रतिशत बढ़कर 1,22,613 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें खुदरा अग्रिमों में 35.09 प्रतिशत की वृद्धि, कृषि अग्रिमों में 20.02 प्रतिशत की वृद्धि और एमएसएमई उधार में 18.55 प्रतिशत की वृद्धि शामिल है। 31 मार्च तक, यूको बैंक की 3,302 घरेलू शाखाएँ, दो विदेशी शाखाएँ (हांगकांग और सिंगापुर) तथा ईरान में एक प्रतिनिधि कार्यालय था। मार्च तिमाही के दौरान पूंजी निवेश के कारण सरकारी हिस्सेदारी 95.39 प्रतिशत से घटकर 90.95 प्रतिशत हो गई।

यूको बैंक वित्त वर्ष 2026 में 270 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगा
यूको बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 में 270 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बनाई है, ताकि सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) मानदंडों के अनुपालन में सरकार की हिस्सेदारी को 75 प्रतिशत तक कम किया जा सके। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह कदम मार्च तिमाही में बैंक के सफल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) के बाद उठाया गया है, जिसके दौरान बैंक ने 2,000 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिससे सरकार की हिस्सेदारी 95.39 प्रतिशत से घटकर 90.95 प्रतिशत हो गई है।

यूको बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विनी कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमारी योजना वित्त वर्ष 2026 में सरकार की हिस्सेदारी को घटाकर 75 प्रतिशत करने के लिए 10 रुपये मूल्य के 270 करोड़ शेयर जारी करने की है।’’

वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 31 रुपये प्रति शेयर के आधार पर, कुल निर्गम का मूल्य लगभग 8,000 करोड़ रुपये हो सकता है। हालिया क्यूआईपी में बैंक ने विभिन्न निवेशकों को शेयर आवंटित किए, जिससे उसकी पूंजी पर्याप्तता बढ़ गई। 

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुनाफा 28% बढ़कर 1,034 करोड़ रुपये हुआ
सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सोमवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 28 प्रतिशत बढ़कर 1,034 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को फंसे कर्ज में कमी से मदद मिली।

मुंबई स्थित इस ऋणदाता ने एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 807 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने नियामकीय सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय एक वर्ष पूर्व के 9,699 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,433 करोड़ रुपये हो गई। ब्याज आय पहले के 8,337 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,619 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें