फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVR-Inox: पीवीआर और आईनॉक्स अगले छह महीने में 50 स्क्रीन बंद करेगा, जानें क्या है कारण

Tue, 16 May 2023 06:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले वित्त वर्ष के दौरान, पीवीआर और आईनॉक्स दोनों ने संयुक्त रूप से 30 सिनेमाघरों में 168 नई स्क्रीन शुरू किए थे। वित्त वर्ष 24 से पहले इन कंपनियों ने अतिरिक्त 150-175 स्क्रीन खोलने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में, इनमें से अधिकांश स्क्रीन फिट-आउट के विभिन्न चरणों में हैं।
विज्ञापन
PVR - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर पीवीआर-आईनॉक्स ने मार्च में खत्म हुई तिमाही में 333 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। जबकि इससे पिछली दिसंबर तिमाही में उसे 16.1 करोड़ रुपये का लाभ और एक साल पहले की समान तिमाही में 105 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

विज्ञापन


चौथी तिमाही के दौरान परिचालन से राजस्व दोगुने से अधिक बढ़कर 1,143 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, पिछले साल की समान तिमाही में 536 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अगले छह महीनों के भीतर लगभग 50 सिनेमा स्क्रीन बंद करने की घोषणा की है। ये स्क्रीन या तो नुकसान चल रहे हैं या ऐसे मॉल में स्थित हैं जो बंद होने के करीब पहुंच गए हैं।

पिछले वित्त वर्ष के दौरान, पीवीआर और आईनॉक्स दोनों ने संयुक्त रूप से 30 सिनेमाघरों में 168 नई स्क्रीन शुरू किए थे। वित्त वर्ष 24 से पहले इन कंपनियों ने अतिरिक्त 150-175 स्क्रीन खोलने का लक्ष्य रखा है। वर्तमान में, इनमें से अधिकांश स्क्रीन फिट-आउट के विभिन्न चरणों में हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में, पीवीआर के स्क्रीन पोर्टफोलियो, जिसमें 38 प्रबंधन स्क्रीन शामिल हैं। इनमें भारत और श्रीलंका के 115 शहरों में स्थित  361 सिनेमाघरों में 1,689 स्क्रीन शामिल हैं। पीवीआर और आईनॉक्स के बीच विलय मार्च में समाप्त तिमाही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। पीवीआर आईनॉक्स के प्रबंध निदेशक अजय बिजली ने विलय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा था कि यह कंपनी और भारतीय फिल्म उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें