फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPCL Chairman: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड को मिला नया चेयरमैन, पुष्प कुमार जोशी संभालेंगे जिम्मेदारी

Tue, 25 Jan 2022 05:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HPCL New Chairman Pushp Kumar Joshi: देश की तेल वितरण कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल ) को नया चेयरमैन मिल गया है। पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने पुष्प कुमार जोशी को नया चेयरमैन और एमडी चुना है। जोशी फिलहाल कंपनी में एचआर डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

 
विज्ञापन
HPCL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की तेल वितरण कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल ) को नया चेयरमैन मिल गया है। पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) ने पुष्प कुमार जोशी को नया चेयरमैन और एमडी चुना है। जोशी फिलहाल कंपनी में एचआर डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं।

विज्ञापन


जोशी को 24 मार्च को 10 कैंडिडेट के साक्षात्कार के बाद चयनित किया गया है। गौरतलब है कि एचपीसीएल एक महारत्न कंपनी है और इसे भारतीय कंपनी अधिनियम 1913 के तहत एक कंपनी के रूप में मूल रूप से निगमित किया गया था। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट है। आपको बता दें कि पुष्प कुमार जोशी, 1 अगस्त, 2012 से एचपीसीएल के मानव संसाधन निदेशक हैं। उन्होंने जमशेदपुर से मानव संसाधन प्रबंधन में स्नातकोत्तर और आंध्र विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें