फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FD: पीएनबी और इंडियन बैंक ने एफडी पर बढ़ाया 0.95 फीसदी तक ब्याज, दस साल में सबसे कम होगा बैंकों का एनपीए

Tue, 20 Dec 2022 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक्सिस बैंक ने सभी अवधि की कर्ज की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर 17 दिसंबर से लागू है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और इंडियन बैंक ने (फिक्स्ड डिपॉजिट) एफडी पर 0.95 फीसदी तक ब्याज बढ़ा दिया है। दोनों बैंकों की बढ़ी हुईं दरें 19 दिसंबर से लागू हो गई हैं। पीएनबी ने कहा, दो करोड़ रुपये से कम के 666 दिन के एफडी पर ब्याज दर 0.95% बढ़कर 6.30 से 7.25% हो गई है। तीन से 10 साल के जमा पर 0.40% अधिक यानी 6.50% ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों को 4 से 7.75% तक ब्याज मिलेगा। उधर, इंडियन बैंक ने इंड शक्ति नाम से 555 दिन का एफडी लॉन्च किया है। इस पर 6.25 फीसदी तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त फायदा मिलेगा। इसमें 91 से 120 दिन के जमा पर 3.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। तीन से पांच साल के जमा पर 6.25 फीसदी तक ब्याज दिया जाएगा। स्मॉल फाइनेंस बैंक फिनकेयर अब 8% तक ब्याज देगा। वरिष्ठ नागरिकों को 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। दर 17 दिसंबर से लागू है। 

एक्सिस बैंक और एचडीएफसी का कर्ज महंगा
एक्सिस बैंक ने सभी अवधि की कर्ज की सीमांत लागत आधारित दर (एमसीएलआर) में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है। नई दर 17 दिसंबर से लागू है। एक साल के कर्ज पर 8.75 फीसदी ब्याज देना होगा। उधर, आवास वित्त कंपनी एचडीएफसी ने खुदरा प्रधान कर्ज दर में 0.35% वृद्धि की घोषणा की है। इससे होम लोन की न्यूनतम दर बढ़कर 8.65 फीसदी हो गई है। नई दरें मंगलवार से लागू होंगी।
विज्ञापन


दस साल में सबसे कम होगा बैंकों का एनपीए
रेटिंग एजेंसी इक्रा ने कहा कि 2023-24 के अंत तक बैंकों का बुरा फंसा कर्ज (एनपीए) चार फीसदी पर पहुंच जाएगा। यह 10 साल में सबसे सर्वश्रेष्ठ स्तर होगा। 2022-23 में बैंकों का कर्ज वृद्धि 15.2-16.1 फीसदी रहेगा, लेकिन 2023-24 में यह कम होकर 11-11.6% पर आ जाएगा। कर्ज वृद्धि में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सरकारी बैंकों की होगी, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की बाजार हिस्सेदारी कम रहेगी। 

मुंबई: बैंक ऑफ बहरीन पर 2.66 करोड़ जुर्माना
आरबीआई ने साइबर सुरक्षा रूपरेखा पर निर्देशों का  पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत की भारतीय इकाई पर 2.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बैंक डेटाबेस में असामान्य और अनधिकृत, गतिविधियों का पता लगाने के लिए प्रणाली को लागू करने में विफल रहा है। 

नई दिल्ली: डेक्कन क्रोनिकल के मालिकों पर जुर्माना
सेबी ने डेक्कन क्रोनिकल के प्रमोटर्स को 4.29 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। कंपनी ने 2009-09 से 2011-12 तक वित्तीय विवरण में गलत जानकारी दी थी। इसने टी वेंकटराम रेड्डी, विनायक रवि रेड्डी व पीके अय्यर को ब्याज सहित पूरी रकम 15 दिन में चुकाने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें