फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का असर: जनसंपर्क, मनोरंजन उद्योग ने सरकार से मदद की लगाई गुहार

Wed, 25 Mar 2020 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जनसंपर्क और मनोरंजन कार्याक्रमों के आयोजन की सेवाएं देने वाले उद्योग ने सरकार से तत्काल मदद का आग्रह करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में छह करोड़ लोग कार्यरत हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते लगे लॉकडाउन के कारण इस उद्योग का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। 

विज्ञापन


एक करोड़ कर्मचारी सीधे तौर पर हो रहे प्रभावित
उनके संगठ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमैंट एसोसिएशन के अनुसार उद्योग से जुड़े छह करोड़ कर्मचारियों में से एक करोड़ सीधे तौर पर प्रभावित हैं और उनकी आजीविका खतरे में है। इसका कारण कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम या तो टल गए हैं या फिर रद्द हो गए हैं। 

दो महीनों में हुआ इतना नुकसान
एसोसिएशन ने कहा कि पिछले दो महीनों में ही कम-से-कम 3,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। संगठन ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से उनके कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ा है। कई वैश्विक और राष्ट्रीय कार्यक्रम टल गये हैं या फिर स्थगित हो गए हैं।’’ उसने कहा, ‘‘यह प्रतिकूल प्रभाव आने वाले महीनों में भी जारी रहने की आशंका है। क्षेत्र में काम करीब 100 इकाइयों के बीच किए गए सर्वे के अनुसार सिर्फ दो महीनो में ही 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।’’ 
विज्ञापन


कई कार्यक्रम हुए रद्द
महामारी के कारण सार्वजनिक, निजी सम्मेलनों के अलावा अंतरराष्ट्रीय बैठकें, सम्ममेलन और प्रदर्शनी कार्यक्रम रद्द हुए हैं। इससे उद्योग हिल गया है। उद्योग में एक करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। जबकि 5 करोड़ लोगों को होटल, पर्यटन, विज्ञापन और विपणन उद्योग जैसे संबद्ध क्षेत्रों में परोक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। 

हाल में जो बड़े कार्यक्रम रद्द हुए हैं, उनमें आईपीएल, आईआईएफए, इंडिया गेमिंग एक्सपो, इंडिया फैशन वीक, गोवा फेस्ट, पीयू टेक, आईटीबी इंडिया, इंडिया फिनटेक फेस्टिवल भारती-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच, इंडिया टुडे सम्मेलन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें