फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में दिग्गज अरबपति एलन मस्क का विरोध तेज, टेस्ला शोरूम के बाहर हो रहे प्रदर्शन

Sun, 02 Mar 2025 10:04 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बोस्टन

सार

बोस्टन में लोगों ने टेस्ला के शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मस्क के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम एलन मस्क से बदला लेना चाहते हैं। न्यूयॉर्क में टेस्ला शोरूम के बाहर करीब 300 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी खर्च में कटौती करने को लेकर अमेरिकी लोगों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला सीईओ एलन मस्क के प्रति काफी आक्रोश है। शनिवार को अमेरिका में लोगों ने टेस्ला के शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मस्क के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम एलन मस्क से बदला लेना चाहते हैं। 

विज्ञापन


बोस्टन में टेस्ला स्टोर के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि हम हर जगह टेस्ला शोरूम में जाकर उसका बहिष्कार करके, बाकी सभी को बाहर निकालने, अपने स्टॉक बेचने और टेस्ला को बेचने की बात कहकर मस्क को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

प्रदर्शन के दौरान ब्रास बैंड ने संगीत बजाया। जबकि कई प्रदर्शनकारियों ने हाथ में बैनर लेकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मस्क और डीओजीई का मजाक भी उड़ाया। इसमें लिखा था कि एलन और घृणित मस्कराट्स को रोका जाए। एक प्रदर्शनकारी और संघीय कर्मचारी ने कहा कि ट्रंप और मस्क के नेतृत्व वाली यह सरकार पूरी तरह से पटरी से उतर चुकी है। हम इसे रोकने के लिए यहां आए हैं। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में टेस्ला शोरूम के बाहर करीब 300 प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया। टेस्ला शोरूम संचालकों ने बताया कि कई शहरों में शोरूम के बाहर प्रदर्शन हुए हैं। कई जगह प्रदर्शनकारियों ने कारों पर स्प्रे पेंट से एक निशान बनाकर तोड़फोड़ की। वहीं कोलोराडो टेस्ला डीलरशिप के बाहर तोड़फोड़ के मामले में एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने कारों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका था और स्प्रे पेंट से नाजी कारें शब्द लिखा था। 

मस्क के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का जिम्मा सौंपा है। यह विभाग सरकारी खर्च में कटौती पर काम कर रहा है। इसके चलते अब तक हजारों सरकारी कर्मचारी अपनी नौकरियां गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हजारों कर्मचारी या तो बर्खास्त हो चुके हैं या उन्हें खुद से इस्तीफा देने का विकल्प दिया गया है। आने वाले हफ्ते में और छंटनी की आशंका है।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें