फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking: 'बैंककर्मियों की सुरक्षा करें, जिससे निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित हो', डीएफएस सचिव का राज्यों को पत्र

Thu, 05 Jun 2025 04:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banking: वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र में बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि ऐसा होने से ही निर्बाध बैंकिंग सेवाएं सुनिश्चित हो पाएंगी। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
बैंकिंग सेवाएं - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों से बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि राज्य बैंकिंग सेवाओं तक जनता की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करें। 

विज्ञापन


सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव को भेजे पत्र नागराजू ने बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा और जनता के लिए दैनिक वित्तीय जरूरतों और आर्थिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए निर्बाध बैंकिंग सेवाएं बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) सचिव ने कहा, "हाल के दिनों में समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया कवरेज ने बैंक परिसर के भीतर असामाजिक तत्वों की ओर से बैंक कर्मचारियों के साथ आक्रामक व्यवहार करने की परेशान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। इनमें मौखिक दुर्व्यवहार, शारीरिक हमला और यहां तक कि परिचालन में बाधा डालना भी शामिल है।"
विज्ञापन


उन्होने कहा है कि कृत्य गैरकानूनी हैं और इससे बैंक कर्मचारियों के मनोबल पर असर पड़ता है।  नागराजू ने पत्र में लिखा है कि ऐसी घटनाएं बैंकिंग सेवाओं की सुरक्षित डिलीवरी में जनता के विश्वास को कमजोर करते हैं।

उन्होंने कहा, "ऐसी कार्रवाइयों से सख्ती से और जल्दी से निपटा जाना चाहिए। बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कानूनी उपाय किए जाने चाहिए और बैंकिंग तक जनता की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए।"

नागराजू ने कहा कि राज्यों की ओर से बैंकिंग कर्मियों के लिए सुरक्षा से जुड़े उपाय करने से जनता का विश्वास बढ़ेगा। इससे बैंक कर्मचारियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा और बैंकिंग सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी में सुविधा होगी।

बीते कुछ महीनों में बैंककर्मियों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं के कारण बैंक यूनियनों ने प्रबंधन से शाखाओं में सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है। कुछ मामलों में, महिला कर्मचारियों और अधिकारियों को भी ग्राहकों की ओर से परेशान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें