फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएलआई: वाहन क्षेत्र के लिए 115 कंपनियों ने किए आवेदन, 83 चैंपियन प्रोत्साहन योजना के तहत

Tue, 11 Jan 2022 06:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएलआई योजना के तहत 115 कंपनियों ने आवेदन किए। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वाहन व वाहन कलपुर्जा क्षेत्र के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत 115 कंपनियों ने आवेदन किए हैं। भारी उद्योग मंत्रालय ने सोमवार एक बयान में कहा कि इनमें से 83 आवेदन कलपुर्जा ‘चैंपियन’ प्रोत्साहन योजना के तहत मिले हैं।

विज्ञापन


पीएलआई योजना के दो हिस्से चैंपियन ओईएम प्रोत्साहन योजना और कलपुर्जा चैंपियन प्रोत्साहन योजना है। चैंपियन ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) योजना ‘बिक्री मूल्य से जुड़ी’ योजना है। यह बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइड्रोजन सेल वाहनों के लिए है। पीएलआई योजना के तहत आधुनिक वाहन प्रौद्योगिकी उत्पादों (वाहन और कलपुर्जे) के लिए अप्रैल, 2022 से लगातार पांच साल तक प्रोत्साहन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें