फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के कारण 40 फीसदी तक घट सकता है निजी अस्पतालों का परिचालन लाभ: रिपोर्ट

Tue, 20 Oct 2020 04:26 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निजी अस्पताल - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र के अस्पतालों के परिचालन लाभ में करीब 40 फीसदी की गिरावट आएगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से अस्पतालों की बिलिंग में जबर्दस्त गिरावट आई है। महामारी की वजह से लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही अस्पताल जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जुलाई से बढ़ी अस्पतालों में आने वाले लोगों की संख्या
हालांकि क्रिसिल की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि बड़ी संख्या में महामारी के मामलों की वजह से इन अस्पतालों को 15 से 20 फीसदी का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है। हालांकि, ऐसे मामलों में मार्जिन काफी कम रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन और यात्रा अंकुशों में ढील के बाद जुलाई से अस्पतालों में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। 

18 फीसदी कम होगा राजस्व 
रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अस्पतालों में बिस्तरों की मांग कोविड-पूर्व के स्तर 65 से 70 फीसदी पर पहुंच जाएगी। क्रिसिल ने कहा कि इसके साथ महामारी के इलाज से होने वाली आमदनी के जरिए चालू वित्त वर्ष में अस्पतालों के राजस्व में कुल गिरावट 16 से 18 फीसदी रहेगी। इससे पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान निजी अस्पतालों के राजस्व में सालाना 17 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन के बाद से अस्पतालों का संकट शुरू हो गया। लोगों ने नियमित परामर्श के लिए अस्पताल जाना बंद कर दिया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इलेक्टिव सर्जरी को भी टाल दिया। यह किसी भी अस्पताल की कमाई का सबसे आकर्षक जरिया होती है।
विशेषरूप से अंग प्रत्यारोपण सर्जरी से अस्पतालों को काफी राजस्व मिलता है। 

क्रिसिल ने कहा कि सर्जरी में कमी, मुनाफे वाले चिकित्सा पर्यटन कारोबार में कमी और लागत में बढ़ोतरी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी अस्पतालों के परिचालन लाभ में 35 से 40 फीसदी की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें