फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल, 14 दिन में कितना बढ़ा दाम, जानिए आज की कीमत

Tue, 29 May 2018 02:21 PM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कई ऐसे शहर हैं जहां पर पेट्रोल-डीजल की कीमतें लोगों के लिए मुसीबत बन गई हैं। लेकिन देश में पोर्टब्लेयर एकमात्र ऐसी जगह है जहां पर सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल है।  जयपुर, कोलकाता, श्रीनगर, मुंबई, भोपाल, जालंधर आदि शहरों में पेट्रोल भले ही 80 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा हो, लेकिन अभी भी अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह देश का अकेला ऐसा इलाका है, जहां अभी भी यह 67.42 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहां डीजल भी 64.80 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। यह पूरे देश में सबसे सस्ता दाम है।
विज्ञापन


मंगलवार को चार महानगरों में यह है दाम
लगातार 16वें दिन दाम बढ़ने से देश की आर्थिक राजधानी में जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 86.24 रुपये हो गई है तो वहीं देश की राजधानी में इसकी कीमत 78.43 रुपये पर पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में यह बढ़ोतरी वैट, एक्साइज ड्यूटी और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से लगी हुई है। डायनमिक प्राइसिंग सिस्टम को 14 मई को दोबारा अमल में लाए जाने के बाद से रोजाना के आधार पर पेट्रोल और डीजल के दामों में संशोधन किया जा रहा है। 
 
महानगरों में पेट्रोल का रेट
* दिल्ली -      78.43 रुपये 
* कोलकाता - 81.06 रुपये 
* मुंबई   -      86.24 रुपये 
* चेन्नई           81.43 रुपये  
* इंदौर           83.98 रुपये
* लखनऊ      78.82 रुपये 
* नागपुर        86.00 रुपये
* हैदराबाद     82.96 रुपये
* भोपाल        83.94 रुपये
* जयपुर         81.09 रुपये
* रायपुर         78.78 रुपये
* त्रिवेंद्रम        82.05 रुपये

विज्ञापन

इन राज्यों में भी है सस्ता

इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, 28 मई 2018 को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा था। वहां इन दोनों ईंधनों पर वैट की दर महज छह-छह फीसदी है। पेट्रोल के मामले में देखें तो देश का दूसरा सबसे सस्ता राज्य गोवा है। वहां इस पर 16.62 फीसदी का वैट है और सोमवार को वहां यह 72.13 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।

इसके बाद त्रिपुरा का स्थान है, जहां इस पर 19.90 रुपये का वैट है। डीजल में दूसरा सबसे सस्ता बाजार ईटानगर है, जहां सोमवार को 66.40 रुपये प्रति लीटर का रेट था। इसके बाद आइजोल का स्थान था, जहां 66.41 रुपये की दर थी।

डीजल का यह है आज रेट
* दिल्ली -      69.31 रुपये 
* कोलकाता - 71.86 रुपये 
* मुंबई   -      73.79 रुपये 
* चेन्नई           73.18 रुपये  
* इंदौर           72.91 रुपये
* लखनऊ      69.47 रुपये 
* नागपुर        72.75 रुपये
* हैदराबाद     75.34 रुपये
* भोपाल        72.95 रुपये
* जयपुर         73.79 रुपये
* रायपुर         74.82 रुपये
* त्रिवेंद्रम        75.20 रुपये

सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में
देश में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में बिकता है, जहां सोमवार की दर 86.08 रुपये प्रति लीटर की थी। वहां इस पर 39.78 फीसदी का वैट है। फिलहाल असम, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, पंजाब, बिहार और मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल 80 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा मूल्य पर बिक रहा है।

डीजल के मामले में सबसे ज्यादा वैट आंध्र प्रदेश में, 28.47 फीसदी, है। वहां सोमवार को डीजल का भाव 75.18 रुपये प्रति लीटर था।
विज्ञापन

अगले पखवाड़े तक दाम में कमी के आसार 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का दौर शुरू हो गया है। बीते कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में करीब तीन डॉलर की गिरावट देखी गई। इसे देखते हुए अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले पखवाड़े तक पेट्रोल-डीजल के दाम खुद ब खुद कम हो जाएंगे और सरकार को एक्साइज ड्यूटी कम करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

19 मई के बाद इतने बढ़े दाम
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार 19 दिनों तक दोनों ईंधनों के दाम में कोई तब्दीली नहीं होने के बाद बीते 14 मई से कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला चालू है। तब से पेट्रोल 3.75 रुपये, जबकि डीजल 3.24 रुपये प्रति लीटर महंगे हो चुके हैं।   

राज्य सस्ता कर सकते हैं पेट्रोल भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सोमवार को अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि अगर राज्य महंगे कच्चे तेल से होने वाले संभावित अतिरिक्त लाभ को छोड़ने का फैसला करें, तो वे पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.65 रुपये तथा डीजल की कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती कर सकते हैं। एसबीआई की इकोरैप रिपोर्ट के मुताबिक, विश्लेषण दर्शाता है कि कच्चे तेल की मौजूदा कीमत से 19 राज्यों को कम से कम अतिरिक्त 18,728 करोड़ रुपये का लाभ हो सकता है। खपत में इन 19 राज्यों की कुल हिस्सेदारी 93 फीसदी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें