फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Award: पावरग्रिड को मानव संसाधन प्रबंधन के लिए स्कोप एमिनेंस अवॉर्ड; राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Sun, 31 Aug 2025 01:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
SCOPE Eminence Award - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत एक महारत्न सार्वजनिक उपक्रम, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) को सम्मानित किया गया। गत 29 अगस्त को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मानव संसाधन प्रबंधन के लिए पावरग्रिड को स्कोप एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


यह पुरस्कार पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रवींद्र कुमार त्यागी और निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी ने ग्रहण किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, पंकज चौधरी और डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के सचिव के. मोसेस चालई के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्कोप और पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

यह सम्मान पावरग्रिड की प्रगतिशील मानव संसाधन प्रथाओं को उजागर करता है, जो कर्मचारी-केंद्रित नीतियों, निरंतर कौशल उन्नयन और नेतृत्व विकास पर जोर देती हैं, साथ ही पूरे संगठन में नवाचार, समावेशिता और समग्र कल्याण की संस्कृति का बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन


31 जुलाई 2025 तक पावरिग्रड 286 सब-स्टेशनों, 1,80,849 सर्किट किलोमीटर ट्रांसिमशन लाइनों और 5,74,331 एमवीए की ट्रांसफॉमेर्शन क्षमता को कमीशन कर संचालित कर रहा है। नवीनतम उपकरणों और तकनीकों को अपनाने, स्वचालन और डिजिटल समाधानों के उन्नत उपयोग से, पावरिग्रड 99.85% की औसत ट्रांसिमशन प्रणाली उपलब्धता बनाए रखने में सक्षम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें