फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCAS: हवाई अड्डों पर रोजाना जब्त होती हैं 25 हजार निषिद्ध वस्तुएं, सीज होने वालों में सबसे ज्यादा पावर बैंक

Mon, 31 Jul 2023 07:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BCAS: बीसीएएस ने कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित वस्तुएं जो अक्सर चेक-इन बैगेज में पाई जाती हैं, उनमें पावर बैंक (44 प्रतिशत), लाइटर (19 प्रतिशत), ढीली बैटरी (18 प्रतिशत) और लैपटॉप (11 प्रतिशत) हैं। हैंड बैगेज में लाइटर (26 फीसदी), कैंची (22 फीसदी), चाकू (16 फीसदी) और तरल पदार्थ (14 फीसदी) पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विमानन क्षेत्र की सुरक्षा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security, BCAS) ने सोमवार को कहा कि देश भर के विभिन्न हवाई अड्डों पर हवाई यात्रियों से सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हर दिन लगभग 25,000 प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त कईं। इन प्रतिबंधित वस्तुओं में सबसे ज्यादा पावर बैंक जब्त किए गए। बीसीएएस के महानिदेशक जुल्फिकार हसन ने दिल्ली में बीसीएएस मुख्यालय में विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह-2023 का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर दिन हम देश के सभी हवाई अड्डों पर करीब आठ लाख हैंडबैग और पांच लाख चेक-इन बैगेज की जांच करते हैं। उन्होंने कहा हमें जांच के दौरान लगभग 25,000 निषिद्ध वस्तुएं मिलती हैं। इस प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों को अपना समय देना पड़ता और यात्रियों के समय की भी बर्बादी होती है। 

बीसीएएस ने कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित वस्तुएं जो अक्सर चेक-इन बैगेज में पाई जाती हैं, उनमें पावर बैंक (44 प्रतिशत), लाइटर (19 प्रतिशत), ढीली बैटरी (18 प्रतिशत) और लैपटॉप (11 प्रतिशत) हैं। हैंड बैगेज में लाइटर (26 फीसदी), कैंची (22 फीसदी), चाकू (16 फीसदी) और तरल पदार्थ (14 फीसदी) पाए जाते हैं। हसन ने कहा कि विमानन क्षेत्र के विकास के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा आवश्यक है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम एक भी गलती बर्दाश्त नहीं कर सकते और इस कारण से हमने लोगों को शिक्षित करने के लिए एक सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत में पहली बार यात्रा करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है।

रोजाना 3300 उड़ानें और 4.8 लाख हवाई यात्रियों वाले भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए उभरते खतरों के बारे में विस्तार से बताते हुए हसन ने कहा कि साइबर खतरे जिसमें ड्रोन भी शामिल हैं, इस क्षेत्र के लिए नए प्रकार के खतरे हैं। उन्होंने कहा, "हम यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी मोर्चों पर काम कर रहे हैं। विमान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ हम हवाई अड्डे के लैंडसाइड क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा का भी समान रूप से ध्यान रख रहे हैं।"

चरणबद्ध तरीके से लगाए जाएंगे फुल बॉडी स्कैनर: बीसीएएस प्रमुख

बीसीएएस प्रमुख ने बताया कि देश के हवाईअड्डों पर चरणबद्ध तरीके से फुल बॉडी स्कैनर लगाए जाएंगे। बड़े हवाईअड्डों पर यह प्रक्रिया एक साल के भीतर शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में निजता संबंधी कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि इसे दुनिया भर में पहले ही हल किया जा चुका है। अगर किसी यात्री को कोई स्वास्थ्य समस्या है और इस वजह से वह इस तरह के स्कैनर का प्रयोग नहीं कर सकता तो उसके लिए दूसरे विकल्प मौजूद होंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े हवाईअड्डों पर फुल बॉडी स्कैनर लगाने के साथ होगी।

विमानों में अभद्र व्यवहार करने वाले यात्रियों पर हो सख्त कार्रवाई

विमानन सुरक्षा निगरानी संस्था बीसीएएस के प्रमुख जुल्फिकार हसन ने सोमवार को कहा कि किसी भी अभद्र व्यवहार करने वाले यात्री को देश के कानून का सामना करना चाहिए और ऐसे किसी भी यात्री को दंडित किए बिना नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हाल के दिनों में उड़ानों में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। हसन ने यहां एक ब्रीफिंग में कहा कि उपद्रवी यात्री एक गंभीर मुद्दा है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें