फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से इस ऐप से पता चलेगा, बाजार में क्या है बिजली का भाव

Thu, 31 Mar 2016 04:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब आप बिजली की रियल टाइम मांग व कीमत की जानकारी हासिल कर पाएंगे। विद्युत मंत्रालय बृहस्पतिवार को एक ऐसा ऐप लांच करने जा रहा है जिसकी मदद से हाजिर बाजार में बिजली के दाम व उस समय की असली जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन


‘विद्युत प्रवाह’ नामक इस एप को बिजली मंत्री पीयूष गोयल लांच करेंगे। मंत्रालय का उद्देश्य है कि लोगों को बिजली के असली दाम का पता लग सके ताकि हर राज्य की जनता अपनी-अपनी बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) से सस्ती बिजली खरीदने के लिए कह सके और उन पर दबाव बना सके। बिजली, राज्य का विषय है और इसकी दरें उस राज्य के विद्युत नियामक आयोग द्वारा तय होती हैं।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) के निदेशक राजेश मेदिरता ने बताया कि विद्युत प्रवाह जैसे एप से बिजली की वास्तविक तस्वीर लोगों के सामने आएगी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों के बीच यह धारणा है कि बिजली की काफी किल्लत है और बिजली के दाम काफी अधिक हैं।
विज्ञापन


असलियत यह है कि हाजिर बाजार में बिजली की कीमत 2-2.50 रुपये प्रति यूनिट चल रही है। उन्होंने बताया कि अभी देश की बिजली उत्पादन क्षमता 2.8 लाख मेगावाट के आसपास है जबकि बिजली की मांग इसकी आधी भी नहीं है। ऐसे में इस प्रकार का एप लोगों को बिजली की वास्तविक जानकारी देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें