फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हवा में तैयार होंगे आलू के बीज, जल्दी होगी उपज

Wed, 09 Nov 2016 05:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के किसानों को अब ऐसे वायरस मुक्त और जल्दी उपज देने वाले आलू के बीच मिल सकेंगे, जिन्हें हवा में तैयार किया जाएगा और जिनसे 10-30 फीसदी अधिक उपज भी मिलेगी।
विज्ञापन


इस तकनीक से आलू के बीज तैयार करने के लिए महिंद्रा एचजेडपीसी ने मंगलवार को मोहाली में एक संयंत्र का उद्घाटन किया, जिसमें एयरोपॉनिक्स तकनीक से बीज तैयार होंगे। इस तकनीक में मिट्टी का उपयोग नहीं होता है। बंद वातावरण में पौधे की जड़ें एवं डंठल हवा में लटकती रहती हैं और नमी के माध्यम से उनमें पोषक पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं।

महिंद्रा एग्री सोल्यूशंस के एमडी एवं सीईओ अशोक शर्मा ने कहा कि एयरोपॉनिक्स भारत में कृषि परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रख देगा। उच्च गुणवत्ता वाले इन बीजों से पैदावार अधिक होगा और ग्राहकों का फायदा बढ़ेगा।
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि इस तकनीक के जरिए आलू की नई किस्मों के विपणन में 50 फीसदी कम समय लगेगा। इससे प्रसंस्करण उद्योग को भी कारोबार में फायदा मिलेगा। कंपनी के बयान में कहा गया कि संयंत्र से वायरस मुक्त विश्वस्तरीय बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपज 10-30 फीसदी बढ़ जाएगी। संयंत्र की क्षमता सालाना 30 लाख बीज की है।

पहला उत्पादन जनवरी 2017 तक बाहर आ जाएगा। संयंत्र का उद्घाटन नीदरलैंड के राजदूत  अल्फोंसस स्टोलिंगा ने किया। मौके पर शर्मा के साथ एचजेडपीसी होल्डिंग बीवी के सीईओ गेरार्ड बैक्स भी मौजूद थे। महिंद्रा एचजेडपीसी एक संयुक्त उपक्रम कंपनी है, जिसमें महिंद्रा एग्री सोल्यूशंस लिमिटेड और एचजेडपीसी की क्रमश: 60 व 40 फीसदी हिस्सेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें