फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PO MIS: पोस्ट ऑफिस में निवेश करने वालों के लिए खुशखबरी; पीओएमआईएस में निवेश की सीमा बढ़ी, जानें डिटेल्स

Sat, 01 Apr 2023 07:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PO MIS: पीओ एमआईएस के ब्याज दरों में समीक्षा और संशोधन सरकार हर तिमाही में करती है। सरकार ने अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 1 अप्रैल, 2023 से इस योजना में किए गए नए निवेश पर प्रति वर्ष 7.4% की ब्याज दर मिलेगी। ब्याज दर में 0.30% की वृद्धि की गई है जो पहले 7.1% थी।
विज्ञापन
Post Office Recurring Deposit Scheme - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्रालय ने डाकघर मासिक आय योजना (पीओ एमआईएस) में निवेश सीमा बढ़ा दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से 31 मार्च, 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार एक व्यक्ति अब पीओएमआईएस के एकल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये और संयुक्त खाते में 15 लाख रुपये का निवेश कर सकता है। इससे पहले एकल और संयुक्त खातों में निवेश की समयसीमा क्रमश: 4.5 लाख रुपये और नौ लाख रुपये थी। पीओ एमआईएस के तहत निवेश सीमा में वृद्धि की घोषणा बजट 2023 में की गई थी।

विज्ञापन


इस योजना का इस्तेमाल करते हैं जो मासिक आय के सुरक्षित निवेश के उपाय के तौर पर किया जाता है।  वरिष्ठ नागरिक भी अधिक मासिक ब्याज पाने के लिए इस योजना में निवेश कर सकते हैं।

पीओएमआईएस के ब्याज दरों में समीक्षा और संशोधन सरकार हर तिमाही में करती है। सरकार ने अप्रैल से जून 2023 तिमाही के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 1 अप्रैल, 2023 से इस योजना में किए गए नए निवेश पर प्रति वर्ष 7.4% की ब्याज दर मिलेगी। ब्याज दर में 0.30% की वृद्धि की गई है जो पहले 7.1% थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें