आईआरएफसी ने कितना कमाया मुनाफा?
भारतीय रेलवे वित्त निगम लिमिटेड (आईआरएफसी) ने तीसरी तिमाही के लिए अपने शुद्ध लाभ में 10.51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 1,802 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। रेल मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाली इस राष्ट्रीय वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) ने पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1,631 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
कंपनी का कुल व्यय घटकर 4,917 करोड़ रुपये रह गया
- आईआरएफसी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि कंपनी की कुल आय अक्तूबर-दिसंबर अवधि में मामूली रूप से घटकर 6,719 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 6,766.39 करोड़ रुपये थी।
- समीक्षाधीन अवधि के दौरान मिनी-रत्न कंपनी का कुल व्यय घटकर 4,917.04 करोड़ रुपये हो गया।
- वहीं एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह 5,135.7 करोड़ रुपये था।
- कंपनी की कुल संपत्ति दिसंबर 2024 के अंत में बढ़कर 52,046 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत में यह 47,443 करोड़ रुपये थी।