फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMI Index: भारत की विनिर्माण गतिविधियों में तेज सुधार, 10 महीने के शीर्ष पर पहुंचा पीएमआई आंकड़ा

Wed, 01 Dec 2021 12:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PMI Index India In November: आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर के 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 हो गया। यह इस क्षेत्र में दस महीनों के भीतर सबसे मजबूत सुधार का संकेत है। 
विज्ञापन
Manufacturing Sector - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में नवंबर में और मजबूती आई है। बाजार की स्थिति में सुधार के कारण फरवरी के बाद से उत्पादन और बिक्री में सबसे तेज वृद्धि देखी गई। एक मासिक सर्वेक्षण में बुधवार को यह जानकारी सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पीएमआई आंकड़ा इसके दीर्घावधि औसत 53.6 से काफी ऊपर पहुंच चुका है।  

विज्ञापन


नवंबर में पीएमआई 57.6 पर पहुंचा
आईएचएस मार्केट इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अक्तूबर के 55.9 से बढ़कर नवंबर में 57.6 हो गया। यह इस क्षेत्र में दस महीनों के भीतर सबसे मजबूत सुधार का संकेत है। बुधवार को जारी सर्वे में कहा गया है कि सेवा क्षेत्र के उत्पादन में यह लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी है। 

उत्पादन एक दशक में सबसे तेज
अक्तूबर में कंपनियों के नए कारोबार में बढ़ोतरी की वजह से उत्पादन पिछले एक दशक में सबसे तेज गति से बढ़ा है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। नवंबर के आंकड़ों ने रोजगार देने की गतिविधियों में सुधार के संभावित संकेतों की ओर इशारा किया। गौरतलब है कि पीएमआई का 50 से ज्यादा रहना विस्तार और 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन दिखाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें