फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMI Index: नए ऑर्डर मिलने के कारण जुलाई में पीएमआई आठ महीनों के पीक पर, महंगाई का असर घटा

Mon, 01 Aug 2022 12:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PMI Index: एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स जो जून महीने में 53.9 था जुलाई महीने में बढ़कर 56.4 हो गया है। इन आंकड़ों अनुसार देश में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति पिछले आठ महीनों में सबसे बेहतर है। 
विज्ञापन
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में जुलाई महीने में खासी तेजी देखी गई है। पीएमआई इंडेक्स पिछले आठ महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। एक साप्ताहिक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि बीते महीनों में व्यावसायिक ऑर्डर में बढ़िया तेजी आई है। 

एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स जो जून महीने में 53.9 था जुलाई महीने में बढ़कर 56.4 हो गया है। इन आंकड़ों अनुसार देश में विनिर्माण क्षेत्र की स्थिति पिछले आठ महीनों में सबसे बेहतर है। 

पीएमआई डेटा के अनुसार निर्माण क्षेत्र के ओवरऑल संचालन परिस्थितियां पिछले 13 महीनों से बेहतर दिख रही हैं। आपको बता दें कि पीएमआई इंडेक्स में 50 अंकों से अधिक का आंकड़ा विकास को दर्शाता है जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा निर्माण क्षेत्र में संकुचन को दर्शाता है। 

एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस के इकोनॉमिक्स एसोसिएट डायरेक्टर पोल्याण्ना डे लिमा के अनुसार भारतीय निर्माण उद्योग में जुलाई के महीने में इकोनॉमिक ग्रोथ और महंगाई का कम असर देखने को मिला है। अर्थव्यवस्था की लिहाज से यह अच्छा संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें