प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जयपुर में राइजिंग राजस्थान समिट 2024 का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में अर्थव्यवस्था से लेकर सरकार के सुधारों तक कई मुद्दों पर बातें की। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में आजादी के बाद 7 दशक का समय लग गया, जबकि पिछले एक दशक में देश छलांग लगाकर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
समिट में हिस्सा ले रहे कई नामी उद्योगपति
दुनिया को दिख रहा है भारत का विकास: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद अपने संबोधन में कहा- भारत ने सुधार (रिफॉर्म), प्रदर्शन (परफॉर्म) और बदलाव (ट्रांसफॉर्म) के मंत्र को अपनाकर जो विकास किया है, उसे सभी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की विचारधारा के साथ सभी क्षेत्रों में हो रहा विकास दुनिया को दिख रहा है। उन्होंने इस दौरान भारत की आर्थिक तरक्की का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस भारत को दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में आजादी के बाद 7 दशक लग गए, उस भारत ने पिछले एक दशक में 11वें स्थान से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक का सफर तय किया है।
राजस्थान को इस कारण हुआ बड़ा नुकसान
30 लाख करोड़ रुपये के समझौते पर हुए हस्ताक्षर
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि इस समिट के दौरान पहले ही 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इससे पता चलता है कि राज्य पर निवेशकों का भरोसा कितना खास है और किस तरह से फिर बहाल हुआ है। यह भरोसा साझे प्रयासों, नीतियों और कई महत्वपूर्ण निर्णयों से पैदा हुआ है। हमने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए नीतिगत रूपरेखा में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।