फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएलआई का असर: एपल ने 7 माह में 10 अरब डॉलर का आईफोन उत्पादन किया, भारत में 4 साल में 1.75 लाख से अधिक रोजगार

सार

केंद्र सरकार की पहल- पीएलआई का शानदार असर देखने को मिला है। एपल ने सात माह में 10 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का उत्पादन किया है। अप्रैल से अक्तूबर के बीच सात अरब डॉलर का निर्यात भी किया गया है। इसके अलावा भारत में चार वर्षों में 1.75 लाख से ज्यादा रोजगार भी मिले हैं।
विज्ञापन
पीएलआई के कारण भारत में बढ़ा आईफोन उत्पादन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एपल ने चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों (अप्रैल से अक्तूबर) के बीच 10 अरब डॉलर मूल्य के आईफोन का भारत में उत्पादन किया है। इसमें से सात अरब डॉलर का फोन निर्यात किया गया है। कुल स्मार्टफोन का निर्यात 10.6 अरब डॉलर से ज्यादा रहा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) से यह संभव हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वित्त वर्ष में 37 फीसदी ज्यादा उत्पादन एपल ने किया है। भारत में एपल के लिए अक्तूबर ऐतिहासिक महीना था, क्योंकि किसी एक माह में पहली बार कंपनी का उत्पादन दो अरब डॉलर के पार रहा। स्मार्टफोन क्षेत्र में पीएलआई योजना ने अपने निवेश का 19 गुना ज्यादा राजस्व उत्पन्न किया है। इससे सरकार को 1.10 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। सैमसंग को छोड़कर सभी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए पीएलआई योजना वित्त वर्ष 2025-26 में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें