फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले: आज कई देश भारत से सीख रहे, 'कश्मीर फाइल्स' को लेकर कही ये बड़ी बात

Sat, 19 Mar 2022 02:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को वार्षिक लॉन्चपैड-उद्यमिता शिखर सम्मेलन के पांचवें संस्करण को संबोधित किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज कई देश भारत से सीख रहे हैं। इसके अलावा स्टार्टप्स को लेकर अपने संबोधन में गोयल ने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र काफी छोटे से शुरू किया जा सकता है इसका उदाहरण है 'कश्मीर फाइल्स'।
 
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को वार्षिक लॉन्चपैड-उद्यमिता शिखर सम्मेलन के पांचवें संस्करण को संबोधित किया। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज कई देश भारत से सीख रहे हैं। मुझे बताया गया है कि हमारे बहुत से युवा लड़के और लड़कियां आईटी पारिस्थितिकी तंत्र में, चाहे भारत में हों या दुनिया के अन्य हिस्सों में स्थित हों, बहुत योगदान देते हैं। इसके अलावा स्टार्टअप्स को लेकर अपने संबोधन में गोयल ने कहा कि स्टार्टअप क्षेत्र काफी छोटे से शुरू किया जा सकता है इसका उदाहरण है 'कश्मीर फाइल्स'। कश्मीर फाइल्स को केवल 15 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इससे सीख लेकर स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ा जा सकता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें