फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merchandise Export: पीयूष गोयल का दावा- इस साल 400 अरब डॉलर के लक्ष्य को पार करेगा व्यापारिक निर्यात

Thu, 17 Mar 2022 05:01 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश का व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष में 14 मार्च तक 390 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दावा किया कि हम 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पार कर जाएंगे।
 
विज्ञापन
पीयूष गाोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष में 14 मार्च तक 390 अरब डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए दावा किया कि हम 2021-22 में 400 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को पार कर जाएंगे।

विज्ञापन


कलपुर्जा उद्योग ने पाई बड़ी उपलब्धि
ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एसीएमए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जबकि वाहन कलपुर्जा उद्योग ने 60 करोड़ डॉलर का व्यापार अधिशेष हासिल किया है। इसके साथ ही उन्होंने वाहन कंपनियों से स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किया।

घरेलू बाजारों को खोलने की जरूरत
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि गोयल ने कहा कि भारत अब बंद और सुरक्षात्मक होने का जोखिम नहीं उठा सकता है, हमें घरेलू बाजारों को खोलना होगा। उन्होंने कहा कि अगर हम पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं, तो वस्तुओं और सेवाओं के हमारे निर्यात को कम से कम एक ट्रिलियन डॉलर करना होगा। इसके अलावा गोयल ने समय की बदलती जरूरतों के अनुरूप आर्थिक कानूनों को नए सिरे से तैयार करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें