फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: पीयूष गोयल ने कोलकाता में कहा- देश को समृद्ध बनाने में बंगाल सबसे आगे रहे, कांग्रेस पर ऐसे किया हमला

Sat, 06 Jan 2024 03:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kolkata: कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नाम लेकर कांग्रेस भी पर निधाना साधा। गोयल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : Piyush Goyal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के लोगों को भारत को एक विकसित राष्ट्र और समृद्ध राष्ट्र बनाने के आंदोलन में सबसे आगे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मेरे मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि जिस तरह से स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व पश्चिम बंगाल ने किया था, उसी तरह 2047 तक जब हम आजादी का सौंवा साल मनाएंगे, तब तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे प्रयास, हमारी प्रेरणा और हमारी प्रतिबद्धता का नेतृत्व पश्चिम बंगाल करेगा। मुझे यकीन है कि पश्चिम बंगाल के लोग, मेहनती किसान, युवा और हमारी महिलाएं, सभी भारत को एक समृद्ध व विकसित राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करेंगे और हम सभी मिलकर काम करेंगे।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर पीयूष गोयल ने यह कहा

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस नाम लेकर कांग्रेस भी पर निधाना साधा। गोयल ने कहा, "सुभाष चंद्र बोस उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। हम सभी को उस समय कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके साथ किए गए अन्याय याद हैं और यह बहुत शर्मनाक है। वर्षों तक सुभाष चंद्र बोस को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। पिछले साल पीएम मोदी के नेतृत्व में इंडिया गेट के पास उनकी प्रतिमा का निर्माण किया गया था।

केंद्रीय मंत्री ने पटसन भवन राष्ट्र को समर्पित किया

केंद्रीय मंत्री ने कोलकाता दौरे के दौरान वहां स्थित पटसन भवन को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पटसन भवन पीएम नरेंद्र मोदी जी के दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह एकीकृत परिसर हमारे जूट उद्योग के विकास को बढ़ावा देने में एक गेम-चेंजर साबित होगा और इस क्षेत्र के सभी हितधारकों के लिए वन-स्टॉप-सर्विस सेंटर के रूप में काम करेगा। उन्होंने कहा कि कोलकाता स्थित पटसन भवन स्थिरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें