फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF: रियल एस्टेट के कर्मचारियों को लिए पीएफ और ईएसआईसी हो अनिवार्य, पीयूष गोयल बोले-बिल्डर ईमानदारी से करें काम

Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे। क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है। 
 
विज्ञापन
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रियल एस्टेट उद्योग से कहा कि वे इस क्षेत्र में काम करने वाले सात करोड़ लोगों के लिए ईएसआईसी तथा भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी प्रदान करें। इस क्षेत्र को यह सोचना चाहिए कि क्या हम इस क्षेत्र में काम करने वाले सभी सात करोड़ कामगारों तथा महिलाओं के लिए ईएसआईसी और भविष्य निधि पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित कर सकते हैं।

विज्ञापन


रियल एस्टेट उद्योग के संगठन क्रेडाई के सम्मेलन में में गोयल ने मंगलवार को कहा, 25 नवंबर को क्रेडाई अपने 14,000 सदस्यों के साथ चर्चा के बाद एक प्रस्ताव लेकर आए। हम बात करेंगे। क्रेडाई की 25 नवंबर को 25वीं वर्षगांठ है। अगर उद्योग ईएसआईसी तथा पीएफ पंजीकरण की गारंटी सुनिश्चित करता है तो इसके कई सकारात्मक प्रभाव होंगे। आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ेगी। इस कदम से इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की क्षमताएं तथा दक्षता बढ़ेगी। इससे गुणवत्ता में सुधार होगा।



आसान फंडिंग के लिए आरबीआई से करेंगे बात
गोयल ने कहा, रियल एस्टेट कारोबारियों को भरोसा दिलाया कि वह अन्य उद्योगों की तरह रियल एस्टेट क्षेत्र को आसान फंडिंग उपलब्ध कराने का मुद्दा भारतीय रिजर्व बैंक के समक्ष उठाएंगे। रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के लिए तेजी से मंजूरी के लिए राज्य सरकारों तथा शहरी स्थानीय निकायों से बात करेंगे, बशर्ते बिल्डर ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से कारोबार करने का वादा करें। अब हमारे पास अधिक ईमानदार व्यवस्था है। शुक्र है कि अब बहुत से बेईमान डेवलपर बाजार से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें